36गड़

बावनकेरा से चिरको तक तीन किमी तक बनेगी सड़क । संसदीय सचिव ने सड़क निर्माण के लिए किया भूमिपूजन।



महासमुन्द। ग्राम बावनकेरा से चिरको तक 3.10 किमी तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आज शुक्रवार को 329.84 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।


शुक्रवार को ग्राम बावनकेरा में सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर थे। अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में जपं अध्यक्ष यतेंद्र साहू, उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, कौशिल्या सोनवानी, जनपद सदस्य कुनाल चंद्राकर, हरिराम पटेल, द्रोण चंद्राकर, लमकेश्वर साहू, आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर, विवेक पटेल, माणिक साहू मौजूद थे।

अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से विकास दिखने लगा है। बावनकेरा से चिरको तक सड़क निर्माण के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए इसके लिए स्वीकृति दिलाई गई। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्राथमिकता के साथ गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे।

इस अवसर पर शत्रुघन चेलक, अजय पटेल, फरीद खान, ईस्माइल खान, व्यास चंद्राकर, रामधन चंद्राकर, विश्राम चैहान, चुडामणी, नंदू, चिंतामणी दीवान, राकेश यादव, रोशन पटेल, रेवा ध्रुव, नीलकंठ, तिरिथ पटेल आदि मौजूद थे।

YOUTUBE
Back to top button