
आई पी एल क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ाया संदीप ओटवानी…. पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा ।
विक्रांत शर्मा
धमतरी


कई रसूखदार परिवार के लोग शामिल ,क्या पुलिस सरगना को पकड़ पायेगी।
धमतरी / क्रिकेट चालू होते ही धमतरी के कुछ नामी गिरामी युवा सट्टा के रंग में रंग जाते है और आई डी लेकर सट्टा खिलवाने मदहोश हो जाते है। हालांकि इसकी खबर बहुत कम लोगों को होता है अगर पुलिस को इसकी खबर हो जाती है मुखबिरों के माध्यम से तो वो तुरन्त अड़े में बहुत जाते है। अगर कोई रसूखदार या किसी बड़े शख्स का फोन आ गया मेरा आदमी है देख लो तो समझ जाओ मामले की सेटिंग होना भी लगभग तय होता है। लेकिन जब मामला रायता के तरह फैल जाता है तो पुलिस को भी मामला बनना पड़ता है।
49 ,990 रुपये दूसरे शख्स को संदीप ने किया ट्रांसफर ।
आई पी एल सट्टा खाईवाल का एक छोटा सा प्यादा है संदीप इसके पीछे धमतरी के कुछ और भी लोग है जो इस बड़े खेल में शामिल है।
रसूखदार परिवार के लोग इस खेल में शामिल।
क्रिकेट सट्टा में रसूखदार परिवार के लोग शामिल है जो धमतरी में लुके छुपे इस खेल में शामिल है हालांकि पुलिस को इसकी सूचना रहता है लेकिन वो सबूत तक पहुंचकर कार्यवाही करते है। और कई बार ऐसा होता है कि मामला ऊपर ही ऊपर दब जाता है।
जाँच में खुलेगा बड़े खाईवाल का नाम की बंद हो जायेगा फ़ाइल
पुलिस के द्वारा सट्टा खाईवाल संदीप पर तो कार्यवाही हो गया । लेकिन क्या धमतरी के और भी रसूखदार परिवार के लोग जिस खेल में शामिल है। उन पर कार्यवाही होगा। हां ये जरूर है कि खाईवाल के मोबाइल के नबर डिटेल निकाला जायेगा तो कई लोगों के पर्दा फाँस होगा अब आगे देखना है कि पुलिस की गॉज और किसपे गिरता है।





Touch Me