cgnews

धर्म प्रेमी समाज सेवी पं. राजेश शर्मा भाजपा के बने प्रदेश कार्य समिति सदस्य सार्वजनिक धरातल पर हर्ष का माहौल

*धर्म प्रेमी समाज सेवी पं. राजेश शर्मा भाजपा के बने प्रदेश कार्य समिति सदस्य सार्वजनिक धरातल पर हर्ष का माहौल

धमतरी-: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेशिक संगठन का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी सदस्य स्थाई मंत्री सदस्य तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई है जिसमें शहर के धार्मिक सामाजिक तथा सार्वजनिक धरातल पर सेवाभावी कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए विशिष्ट पहचान रखने वाले पंडित राजेश शर्मा को शामिल करके पार्टी ने इस महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी सौंपते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा की है ।

गौरतलब है कि श्री शर्मा द्वारा निरंतर धार्मिक आयोजन करते हुए सामाजिक कार्यों को आगे बढ़कर भारतीय जनता पार्टी के नीति सिद्धांतों को मजबूती करने का क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेश में भी कार्य किए हैं जिसके कारण पार्टी ने उन्हें समुचित स्थान देकर आने वाले समय में जन सेवा करने हेतु प्रेरित किया है। श्री शर्मा की नियुक्ति पर शहर शहर के सार्वजनिक जीवन में जुड़े हुए संस्थाओं समितियां तथा गणमान्य नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।

नियुक्ति के बाद पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में पंडित राजेश शर्मा ने लिया आशीर्वाद

नव नियुक्त प्रदेश स्थायी कार्यसमिति में शामिल किए जाने के बाद राजेश शर्मा ने पुराना बस स्टैंड स्थित हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान हनुमान के मंदिर में मत्था टेककर पंडित का आशीर्वाद लिया।

YOUTUBE
Back to top button