
महापौर के नगाड़े की थाप पर थिरके पत्रकार, होली मिलन में उड़े रंग-गुलाल
धमतरी।प्रेस क्लब धमतरी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन अशोका खई खजाना रेस्टोरेंट में उत्साहपूर्वक किया गया। फाग गीतों की मधुर धुनों के बीच महापौर द्वारा बजाए गए नगाड़े की थाप पर पत्रकार जमकर थिरके और रंग-गुलाल उड़ाते हुए एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटी।

भाईचारा और एकजुटता का संदेश
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी भाईचारा और एकजुटता को मजबूत करते हैं। उन्होंने धमतरी के पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि वे आम जनता की समस्याओं को बेबाकी से शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं। उन्होंने साय सरकार के कार्यकाल में तेज गति से हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार की मांग को प्रमुखता से पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

अतिथियों ने दी होली की शुभकामनाएं
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर तथा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मेघराज ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि दीप शर्मा ने होली पर कविता पाठ कर उपस्थित पत्रकारों को खूब गुदगुदाया।
34 वर्षों से सक्रिय सेवा संस्था
प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने जानकारी दी कि प्रेस क्लब पिछले 34 वर्षों से जिले में पंजीकृत संस्था के रूप में संचालित हो रहा है और विभिन्न सेवा कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
रंग-गुलाल के बीच उमड़ा उत्साह
फाग गीतों और ढोल-नगाड़ों के साथ पत्रकारों ने जमकर नृत्य किया और होली के रंगों में सराबोर होकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विक्रांत शर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने किया।
जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी रहे शामिल
समारोह में भाजपा युवा नेता चेतन हिंदुजा, युवा नेता डिपेंद्र साहू, एमआईसी सदस्य विजय मोटवानी व निलेश लुनिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीएम पीयूष तिवारी, टीआई राजेश मराई, कांग्रेसी युवा नेता नरेश जसूजा, पार्षद योगेश लाल, अज्जू देश लहरे, पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।इसके साथ ही महेंद्र खंडेलवाल, आशीष थिटे, पीयूष पांडे, कृष्णा राव, रौनक अग्रवाल, कमलेश पांडे, उमेश वशिष्ठ, नरेश श्रोती, राज सोनवानी, सत्येंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, जुनैद रिजवी, बसंत सचदेव, दीप नारायण शर्मा, दिनेश देवांगन, संतोष सोनकर, लोकेश साहू, पवन साहू, रंजीत छाबड़ा, रोशन सिन्हा, चंद्रकांत साहू, देवेंद्र युवराज, चुनेस साहू, मुस्तफा दाऊदी, अवधेश पांडे, रामकृष्ण ठाकुर, मनु राज पचौरी, विजय साहू, माधवेंद्र हिरवानी, सीपी सिन्हा, लोकेश करैत, पुष्पेंद्र साहू, रितेश सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कुल मिलाकर होली मिलन समारोह रंग, उमंग और आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।





Touch Me