C.G.

धमतरी में बदलेगा सियासी समीकरण! पूर्व विधायक रंजना साहू को मिली भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

विक्रांत शर्मा, पत्रकार धमतरी

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई संगठनात्मक टीम में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के इस फैसले को धमतरी के राजनीतिक गलियारों में बड़ी रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

रंजना साहू लंबे समय से धमतरी के विकास और भाजपा संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव, उन्हें प्रदेश स्तर पर मजबूत चेहरा बनाता है।

धमतरी भाजपा में हलचल — समर्थकों में उत्साह
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रंजना साहू की प्रदेश राजनीति में एंट्री, धमतरी की सियासत में उनकी पुनः वापसी का शंखनाद है। उनके समर्थकों में इस नियुक्ति को लेकर भारी उत्साह है, और कार्यकर्ताओं का मानना है कि अब “हमारा समय वापस आ गया है”

भाजपा के भीतर यह बदलाव आने वाले चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है। धमतरी में पार्टी की रणनीति, शक्ति-संतुलन और गुटबंदी पर इसका सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।

एल्डरमैन नियुक्ति पर टिकी नज़रें

इसी बीच, नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति का इंतजार भी बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि नामों की सूची ऊपर भेजी जा चुकी है और अब केवल मुहर लगना बाकी है।
धमतरी के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस नियुक्ति में किसके समर्थक बाज़ी मारेंगे — यह देखने के लिए सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

📌 राजनीतिक विश्लेषण:

  • रंजना साहू की वापसी से धमतरी भाजपा का शक्ति-संतुलन बदल सकता है।
  • आगामी एल्डरमैन नियुक्ति में उनका प्रभाव देखने को मिल सकता है।
  • यह फैसला 2027 की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

डॉ.भास्कर राव पांढरे

डॉ.भास्कर राव पांढरे वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए हैं । इन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में सह संपादक के पद पर अपने दायित्वों का व निर्वहन किया है ।2023 की विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभाओं में जनता का अभिमत जानने के लिएजननायक कार्यक्रम लेकरपहुंचे थे , जो विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत लोकप्रिय हुआ था । वर्तमान में यह The Howker News के प्रधान संपादक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
YOUTUBE
Back to top button