gariyaband newsUncategorized

स्कूल परेड ग्राउंड पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव ने किया ध्वजारोहण….

राजिम क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यावसायिक नगर छुरा में स्वतंत्रता की 77वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान नगर के स्कूल परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम नगर पंचायत छुरा के उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।


सर्वप्रथम परेड ग्राउंड में श्री सचदेव के कार्यक्रमों से ध्वजारोहण संपन्न हुआ तत्पश्चात स्काउट गाइड और विभिन्न स्कूलों के परेड दलों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया और उक्त परेड को मुख्य अतिथि श्री सचदेव के द्वारा सलामी दी गई।

तत्पश्चात सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रम संपन्न हुए। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण विभिन्न स्कूलों से पहुंचे हुए शिक्षक व विद्यार्थी गण भी उपस्थित रहे।
आईए देखते हैं कार्यक्रम की कुछ झलकियां…..

YOUTUBE
Back to top button