C.G.गरमा गरम न्यूज़

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस का तगड़ा पलटवार…

रमन के अली बाबा गैंग के सदस्य रहे अजय चंद्राकर….शुक्ला

कांग्रेस के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी के आरोपों पर दिया करारा जवाब

रमन के एक लाख करोड़ के घोटाले की जांच की मांग पर डर क्यों रहे भाजपाई

रायपुर। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही आरोप-पत्यारोप का विशेष दौर प्रारंभ हो चुका है।

जहां एक और बीजेपी नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य की कांग्रेस पार्टी वाली सरकार के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए नजर आए। वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा के द्वारा लगाए गए आरोपों का करारा जवाब दिया।

अशिष्ट भाषा का प्रयोग करते हुए ध्यान हटाने की कोशिश में लगे हुए हैं अजय…. शुक्ला

भाजपा के आरोपों पर करारा जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एक लाख करोड़ के भ्रष्टाचार के जो आरोप भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सरकार पर लगे है, आरोप प्रमाणिक और तथ्यों के साथ लगे है, भाजपा उसका जवाब दें। अशिष्ट भाषा का प्रयोग करके भ्रष्टाचार से ध्यान नहीं हटाया जा सकता है। साहस है तो प्रधानमंत्री से कहकर नान, चिटफंड, शराब घोटाला, पनामा पेपर, गौशाला अनुदान घोटाला, इंदिरा बैंक घोटाला की ईडी से जांच करायें। यदि रमन सिंह सरकार के भ्रष्टाचारों की जांच हो गयी तो पूरा रमन मंत्रिमंडल जेल के सलाखों के पीछे होगा। ईडी को भेजकर राज्य सरकार को बदनाम करने की पटकथा लिखने वाली भाजपा अपने घोटालों की सूची देख कर तिलमिला गयी है। जनता को इन घोटालों का हिसाब भाजपा को देना ही होगा।

रमन के अलीबाबा गिरोह के सदस्य रहे अजय चंद्राकरसुशील आनंद शुक्ला

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अजय चंद्राकर भी अली बाबा चालिस चोर गिरोह के 15 साल सदस्य रहे है। इन घोटालों में वे अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकते है। भ्रष्टाचार खुद करेंगे जब उनके भ्रष्टाचार की जांच की बात हो तो कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने की बात करेंगे यह तो बेशर्मी की पराकाष्ठा है। कांग्रेस पार्टी इस गीदड़ भभकी से डरने वाली नहीं है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार भाजपा के रहमो करम पर नहीं चल रही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जनता के द्वारा दिये गये दो तिहाई बहुमत से चल रही। भाजपा के तमाम षड़यंत्रो के बावजूद पूरी मजबूती से चल रही। इस कार्यकाल को पूरा करने के बाद 2023 में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। अजय चंद्राकर पहले रमन सरकार के भ्रष्टाचारों का जवाब दें, उसके बाद आरोप लगायें। अजय चंद्राकर को गर्भाशय घोटाला छोटा लगता जिसमें उनके स्वास्थ्य मंत्री रहते स्मार्ट कार्ड के पैसे निकालने महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिये गये। भाजपा बतायें नान घोटाले की जांच के लिये बनी एसआईटी पर स्टे क्यों लेकर आई है? भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के घोटालों की 34 सूची का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता को दें।

डॉ.भास्कर राव पांढरे

डॉ.भास्कर राव पांढरे वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए हैं । इन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में सह संपादक के पद पर अपने दायित्वों का व निर्वहन किया है ।2023 की विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभाओं में जनता का अभिमत जानने के लिएजननायक कार्यक्रम लेकरपहुंचे थे , जो विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत लोकप्रिय हुआ था । वर्तमान में यह The Howker News के प्रधान संपादक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
YOUTUBE
Back to top button