36गड़रायगढ़

कोरबा:जिला कांग्रेस कमेटी का मंहगाई को लेकर सांकेतिक चक्काजाम।

कोरबा:- अनाज, तेल व खाद के बढ़ती कीमतों के खिलाफ एवं पेट्रोल डीजल में बढ़ाए कीमत की वापसी के मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने टी. पी. नगर चौक पर सांकेतिक चक्काजाम किया।विधायक मोहित केरकेट्टा ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा निर्मित महंगाई है मोदी जी कुल उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली बन गये हैं।
महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि पेट्रोल-डीजल, घरेलु गैस सिलेण्डर की कीमतों में हो रही निरंतर वृद्धि, अभूतपूर्व आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी और सभी जरूरी वस्तुओं की आसमान छुती कीमतें केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण हो रही है।
सभापति श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान पिछले पांच महिनों में 44 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गये जो केन्द्र की भाजपा सरकार का जनता से लूट का जीता जागता उदाहरण है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने बताया कि चक्काजाम सांकेतिक रूप से किया गया जिससे क्षेत्र के आम नागरिकों को राहगीरों को किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।
इस मौके पर कुसुम द्विवेदी, संतोष राठौर, लक्ष्मी नारायण देवांगन, रेखा त्रिपाठी, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, एस. क.े त्रिपाठी, बच्चु लाल मखवानी, बृजभूषण प्रसाद, राकेश पंकज, मुकेश राठौर, अजय जायसवाल, संगीता सक्सेना, प्रदीप राय जायसवाल, राजेश यादव, सुनील ठाकुर, एस. मुर्ति, सुखसागर निर्मलकर, बनवारी पहुजा, सुनीता राठौर, क्रांति सोनी, द्रौपती तिवारी, गीता गबेल, अमरीता निषाद, शांता मण्डावे, नवीन सिंह, बी.आर. नेताम, पालु राम साहू, इकबाल दयाला, गजानंद साहू, मो. शाहीद, अभिषेक अग्रवाल उपस्थित थे।
वहीं दर्री क्षेत्र में सुधीर जैन, सुनील पटेल, मनीराम साहू, आशीष अग्रवाल, पुरान दास महंत, भुनेश्वर दुबे, राजेन्द्र तिवारी, अंजन कुमार, रामायण दास, रमेश दास, इस्माईल कुरैशी, बनवारी आदित्य, बजरंग अग्रवाल, रूपा तिर्की, मस्तुल कंवर, बिसाहूदास, सिकंदर मेमन, विवेक श्रीवास, शशि साहू, सरस्वती कंवर, देवी दयाल तिवारी, तारकेश्वरी शर्मा, सत्येन्द्र सिंह ठाकुर, राज कुमार चन्द्रा, जाकिर हुसैन, सुरेन्द्र यादव, नटवर जायसवाल, राजीव लोचन पटेल, मोनू ठाकुर, मो. सरफुद्दीन, चंद्रिका बाई सहित जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थ्ति होकर अलग अलग मार्ग पर 05 मिनट का सांकेतिक चक्का जाम कर विरोध जताया।
बालको क्षेत्र में एफ.डी. मानिकपुरी, दुष्यंत शर्मा, कृपाराम साहू, पियुष पाण्डेय, पंचराम आदित्य, मुन्ना खान, नूर आबदीन, अजित बर्मन, गुड्डू थवाईत, प्रभात डड़सेना, राकेश पंकज, मनोज सिंह, राजू चन्द्रा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा रिंग रोड नोशनल हाईवे पर सांकेतिक चक्का जाम किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमुण्डा के अध्यक्ष सनिष कुमार ने प्रधानमंत्री के नकामी को जनता के सामने रखा तथा नरेन्द्र मोदी को अब तक के सबसे असफल एवं नकारा प्रधानमंत्री कहा। सनीष कुमार, अमरजीत सिंह एवं बसंत चन्द्र के नेतृत्व में सांकेतिक चक्का जाम को सफल बनाया गया। इस दौरान पवन गुप्ता, एल्डरमेन परमानंद सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भुनेश्वरी देवी, ब्लॉक महामंत्री अनिल अग्रवाल ब्लॉक उपाध्यक्ष राकेश सिंह कंवर, सपना बनवाले, जिला संयुक्त महामंत्री शत्रुहन श्रीवास, जिला सचिव संतोष कश्यप, रामकुमार जलतारे, चंद्रमणी रेड्डी, राकेश देवांगन, शंकर कश्यप, महावीर अग्रवाल, लालमुनिया, लिली एक्का, सुगन्ति बाई, गेंदा बाई, शबनम बेगम एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

YOUTUBE
Back to top button