cgnews

महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को निराश करने वाला बजट : दुर्गा सागर

महासमुंद। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए आम बजट को लेकर महिला कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुश्री दुर्गा सागर ने इस बजट को जनविरोधी, भ्रम पैदा करने वाला और पूरी तरह असफल करार देते हुए कहा कि यह बजट देश की महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति वर्ग तथा निम्न और मध्यम वर्ग की उम्मीदों को तोड़ने वाला है।

उन्होंने कहा कि यह नौवीं बार है जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बजट प्रस्तुत किया गया, लेकिन इतने अनुभव के बावजूद यह बजट आम जनता को राहत देने में पूरी तरह नाकाम रहा है। खासकर महिलाएं, जो पहले से ही महंगाई और घरेलू खर्चों के दबाव में हैं, इस बजट के बाद और अधिक परेशान होंगी।

महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं…

सुश्री दुर्गा सागर ने कहा कि रसोई गैस, खाद्य सामग्री, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन बजट में महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कोई ठोस और प्रभावी उपाय नजर नहीं आते। इससे घरेलू अर्थव्यवस्था संभालने वाली महिलाओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

महिलाओं के सशक्तिकरण के दावे खोखले…..

उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात तो करती है, लेकिन बजट में महिला रोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षा से जुड़ी कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। यह दर्शाता है कि महिलाओं के वास्तविक मुद्दे सरकार की प्राथमिकता में नहीं हैं।

युवाओं को नहीं मिली राहत….

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश का युवा वर्ग रोजगार और भविष्य को लेकर गंभीर चिंता में है, लेकिन इस बजट में न तो रोजगार सृजन को लेकर कोई ठोस योजना है और न ही शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े युवाओं को राहत दी गई है।

एससी वर्ग की उपेक्षा…..

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर बजट प्रस्तुत किया गया, इसके बावजूद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए कोई विशेष प्रावधान न होना सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है। यह वंचित वर्गों की अनदेखी को दर्शाता है।

निम्न व मध्यम वर्ग पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव

स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों से मिली प्रतिक्रियाओं के अनुसार यह बजट निम्न और मध्यम वर्ग के लिए राहत देने वाला नहीं है। बढ़ती महंगाई, कर बोझ और सीमित सुविधाएं आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ाएंगी।

अंत में सुश्री दुर्गा सागर ने कहा कि यह बजट आम जनता के जीवन को आसान बनाने में पूरी तरह असफल रहा है और महिला कांग्रेस इस बजट को जनविरोधी बजट मानती है।

डॉ.भास्कर राव पांढरे

डॉ.भास्कर राव पांढरे वर्ष 2010 से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए हैं । इन्होंने विभिन्न समाचार पत्रों में सह संपादक के पद पर अपने दायित्वों का व निर्वहन किया है ।2023 की विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न विधानसभाओं में जनता का अभिमत जानने के लिएजननायक कार्यक्रम लेकरपहुंचे थे , जो विधानसभा चुनाव के दौरान बहुत लोकप्रिय हुआ था । वर्तमान में यह The Howker News के प्रधान संपादक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
YOUTUBE
Back to top button