Gariyaband

दिनेश (रिंकू) सचदेव बने सेंट जॉन्स स्कूल के पालक समिति अध्यक्ष

छुरा… नगर पंचायत छुरा के बहु प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम हायर सेकंडरी स्कूल में पूर्व सूचना अनुसार पालक समिति का बैठक रखा गया जिसमें विनिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। साथ ही पालक समिति के सदस्यों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। जिसमें नगर पंचायत छुरा के वर्तमान उपाध्याय दिनेश ( रिंकू) सचदेव को अध्यक्ष एवं श्रीमती आसिया परवीन को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। वहीं सदस्यों में सलीम मेमन ‘एल्डर मैन’, संदीप सोनी, सावित्री साहू, आरती गुप्ता, सोनिया कोठारी, सपना कंसारी, सुनील सचदेव, सोमनाथ साहू, टानेश्वर चंद्रकार,नीरज चंद्राकर एवं शासकीय सदस्य के रूप में सीमासिंग और कन्हैया लाल यादव,शिक्षको में घनश्याम सिन्हा व रमेश नायक को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। सुमंत आचार्या द्वारा आगामी सत्र से विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित होने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंधक शैजू जार्ज जेकब, पालको में – सोनम जोड़ापे,आशीष चंद्राकर, बलराज पटेल,गोपाल कँवर,डिगेश साहू,गुपेश, प्रकाश ध्रुव,टी.एल. सिन्हा, शिक्षक लोकेश साहू, दुष्यंत यदु, दीप्ति तारक,कीर्ति यादव,अंजू जांगड़े, दिलेश्वरी साहू, गोस्वामी सर आदि उपस्थित रहे। वंही कार्यक्रम का संचालन लोवित रत्नाकर द्वारा किया गया। संस्था के प्राचार्य श्रीमति बिंदु जार्ज जेकब द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विद्यालय के सम्पूर्ण गतिविधियों में उनकी सहभागिता बनाये रखने की बात कही है। नवनियुक्त अध्यक्ष रिंकू सचदेव एवं सलीम मेमन द्वारा आश्वस्त किया गया कि संस्था के साथ कदम मिलाकर काम करेंगे और शाला के विकास के लिए तत्पर रहेंगें।

YOUTUBE
Back to top button