Uncategorized
स्व. श्री महिलांग के निधन पर शोक व्यक्त करने पूर्व सांसद व पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदूलाल साहू पहुंचे जोबा।
महासमुंद- महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा चंदुलाल साहू महासमुंद नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग एवं पार्षद नेता प्रतिपक्ष(नगर पालिका महासमुंद)श्रीमती राशि महिलांग जी के ससुर,महासमुंद जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष धरमदास महिलांग के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके गृह ग्राम जोबा गए थे।उन्होंने कहा कि महिलांग जी सर्वमान्य नेता थे उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।
शोकाकुल परिवार को श्री साहू ने ढांढस बंधाया।
इस दौरान पूर्व भाजपा जिला महामंत्री एतराम साहू ,पूर्व सांसद प्रतिनिधि पिथौरा अजय खरे,श्रेयांस चोपड़ा युवा नेता,वरिष्ठ भाजपा नेता नन्दलाल पटेल,उपसरपंच ख़ैरझिटी तारेंद्र यादव,नंदकिशोर यादव सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
म









Touch Me