
ओंकार साहू ने प्रश्नकाल में उठाया धमतरी में अवैध प्लाटिंग का मामला…विधायक अजय चंद्राकर के भी इसी प्रश्न के तीखे सवाल पर घिरे मंत्री टंकराम
ओंकार साहू ने प्रश्नकाल में उठाया धमतरी में अवैध प्लाटिंग का मामला…
विधायक अजय चंद्राकर के भी इसी प्रश्न के तीखे सवाल पर घिरे मंत्री टंकराम
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को घेरा कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ।
धमतरी विधायक ओंकार साहू ने।
अवैध प्लाटिंग करने वालों को संरक्षण किसका -ओंकार ?




धमतरी धमतरी विधान सभा के विधायक ओंकार साहू ने विधान सभा प्रश्नकाल के दौरान राजस्व मंत्री एवम धमतरी के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा से सीधे सवाल करते हुए ओंकार साहू ने कहा कि राजस्व मंत्री जी धमतरी में चल रहे अवैध प्लाटिंग करने वालो पर कार्यवाही की बात की ।धमतरी के अवैध प्लाटिंग मामले पर मंत्री टंकराम को कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने भी घेरा कहां की अवैध प्लाटिंग करने वालो पर कार्यवाही कब करेंगे।कुरूद विधानसभा के दबंग विधायक एवम पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने भी अवैध प्लाटिंग के मामले में जमकर घेरा कहां कब इस पर एस आई आर बना और जब आपके ही विभाग के लोगों ने सज्ञान लिया तो फिर अपने ही विभाग पर कार्यवाही कैसे मतलब अच्छा काम करने वालो को ही आप सजा दे रहे है। आगे कहां की अवैध प्लाटिंग करने वालो पर कार्यवाही कब करेंगे।मंत्री ने कहा विभाग कार्यवाही कर रहा है। विधायक ओंकार ने कहा सिर्फ खानापूर्ति ।धमतरी विधायक अपने सवाल पर लगातार सदन में राजस्व मंत्री को घेरते रहे कि अवैध प्लाटिंग करने वाले दलाल तो जमीन बैच देते है लेकिन वहां न जल है न लाइट की सुविधा धमतरी में अवैध प्लानिंग का कार्य जोरो पर है। लेकिन कार्यवाही सिर्फ मटेरियल उठाने से नहीं होगा ऐसे लोगों पर विभाग कार्यवाही करे।अंतिम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री टंकराम वर्मा को अवैध प्लाटिंग करने वालो पर कार्यवाही की बात न करने पर सदन का बहिर्गमन किया गया।अंतिम में इसी प्रश्न पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यवाही करने के बात पर राजस्व मंत्री के संतोष पद जवाब नहीं मिलने पर सदन का बहिर्गमन करते हुए मंत्री टंकराम को अवैध प्लाटिंग करने वालो को संरक्षण देने की बात पर अड़े रहे और विपक्ष के सारे विधायक बाहर निकल गए।





Touch Me