C.G.

…राजीव युवा मितान क्लब के कार्यक्रम में शामिल हुए जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा,

छुरा। राजीव युवा मितान क्लब कार्यक्रम का आयोजन युवा लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। जिसमें युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए, मुख्यमंत्री के आते ही ऑडिटोरियम में भूपेश कका जिन्दाबाद के नारे लग रहे थे , युवाओं द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करने के साथ सुश्री आरू साहू द्वारा राजकीय गीत अरपा पैरी के साथ शुरू किया गया। शुभारम्भ में देवेंद्र यादव द्वारा सभी युवा साथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष छुरा द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में राज्य के सफल प्रतिभागी आकाश श्रीमाल, आकाश शुक्ला और राज्य सिविल सेवा परीक्षा की प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले नीरनिधि नन्देहा सहित 10 विद्यार्थियों, पैराओलम्पिक में सिल्वर पदक विजेता योगेश कथुरिया, पर्वतारोही सुश्री नैना सिंह धाकड़, पर्वतारोही चित्रसेन साहू, गायक सहदेव दिरदो, छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार प्रकाश अवस्थी, छत्तीसगढ़ी गायक ऋषिराज पाण्डेय, छत्तीसगढ़ी गायिका सुश्री आरु साहू को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रसिध्द कॉमेडियन श्याम रंगीला और कलाकार सुश्री काजल श्रीवास भी शामिल हुए। इनके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के बारे में युवाओ को संबोधित किया और राजीव युवा मितान क्लब के बारे में बताया गया। जिससे युवाओं को आगे बढ़ने, विकास को नए दिशा देने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री के उध्बोधन से युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। जिसमें मुख्य रूप से राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जीतेन्द्र मुदिलयार, युवा विधायक व प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय शुक्ला, युवा कांग्रेस के कार्यकरणी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री,विपिन मिश्रा,एनएसयूआई अध्यक्ष आकाश शुक्ला,निखिल द्विवेदी,जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा,लक्ष्मीकांत यादव(मीडिया प्रभारी जिला कांग्रेस गरियाबन्द),महापौर एजाज ढेबर,प्रमोद दुबे, बस्तर सांसद दीपक बैज,गिरीश देवांगन ,जिला पंचयात उपाध्यक्ष संजय नेताम के साथ दिग्गज जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

YOUTUBE
Back to top button