
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम रजकठ्ठी की घटना।
गरियाबंद– गरियाबंद जिले के ब्लाक मुख्यालय अंतर्गत ग्राम रजकठ्ठी में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई।
बता दें कि यह घटना रजकठ्ठी गांव की है।सभी गाँवो में पितृ पक्ष नवमी के चलते गांव में काम धाम पूरा बंद था। वहीं मृतक दुलार साहू अपने खेत देखने गए थे। तभी आकाशिय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौके पे ही मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार लगभग 12 से 1 बजे की बीच आकाशीय(गाज) बिजली गिरी। तब किसी को पता नही था कि मृतक दुलार साहू पिता रुखमन साहू खेत देखने गए हैं। जब शाम तक मृतक घर नहीं पहुंचे तो खोज बीन कर पता लगया गया। तभी लगभग ग्रामीणों को शाम 7 बजे यह वाकया पता चला।
वहीं ग्रामीणों को पता चलने पर उनके परिवार वालों के साथ तत्काल थाना फिंगेश्वर को सूचना दिया गया।वहीं सूचना पाते ही फिंगेश्वर थाना प्रभारी राजेश जगत अपने सिपाही को मौके पर तत्काल भेजे । और रात को ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए ले गए।काफी रात होने के कारण पोस्टमार्टम नही हुआ आज होगा।
मृतक दुलार साहू के दो पुत्र हैं। मौत होने पर पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।





Touch Me