36गड़गरमा गरम न्यूज़

#cgnews: छत्तीसगढ़ के पहले उप मुख्यमंत्री बने टी एस सिंहदेव।

रायपुर। इस वर्ष छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसी चुनाव के पहले कांग्रेस ने एक बड़ा दांव खेला है और राज्य के कद्दावर कांग्रेस नेता व कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंप दी है।
बता दे राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बात पूर्व विधानसभा चुनाव की करें तो 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा की 90 सीटों में से 68 सीटें अपने नाम करते हुए बहुमत हासिल किया और सरकार बनाई थी वही 15 साल शासन करने वाली भारतीय जनता पार्टी 15 सीटों में ही सिमट के रह गई थी। और कांग्रेस की इस जीत का सेहरा भूपेश बघेल के सर पर बांधा गया तथा उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बना दिया गया। तब से लेकर बीच-बीच में मुख्यमंत्री और टी एस बाबा के बीच में अनबन की खबरें आती रहती थी। तथा बीजेपी में जा सकते हैं सिंहदेव– ऐसी अफवाहें भी उड़ा करती थी । लेकिन ठीक विधानसभा चुनाव के 4 माह पूर्व श्री टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने सभी अफवाहों पर लगाम कस दी है और एक बड़ा दांव खेल दिया है

।बता दे आज दिल्ली में आयोजित बैठक के बाद श्री सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया गया।

इस विषय में जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्री सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।टीएस सिंह देव कांग्रेस के कद्दावर नेता है और साथ ही साथ कुशल प्रशासक भी है और उनके उपमुख्यमंत्री बन जाने से छत्तीसगढ़ को उनकी सेवाओं का विशेष लाभ मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर टी एस सिंह देव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है और साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हमें सबको साथ लेकर आगे बढ़ना हैऔर राज्य में चुनाव होने तक इस सीमित समय के भीतर जितने भी अधूरे काम हैं उन्हें पूरा करना है।

ट्विटर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई।

ट्विटर के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री सिंहदेव को बधाई देते हुए कहा कि .. तैयार हैं हम महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।

टी एस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कसा तंज

वही कांग्रेस के कद्दावर नेता तथा कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के कांग्रेस के इस फैसले पर तंज कसते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी नेता डॉक्टर रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि …डूबने लगी कश्ती तो कप्तान ने कुछ यू किया। सौंप दी है पतवार आधी दूसरे हाथ में।।
बाकी 4 महीने के लिए महाराज जी को बधाई।

YOUTUBE
Back to top button